उत्तर प्रदेशदेश दुनियालखनऊशिक्षा

हवा में उड़ते तमिलनाडु लड़के वायरल होने का सच जानिए क्या है,विज्ञान य चमत्कार !


जानें सच !
Global times 7 news network
Lucknow uttar pardesh
क्या वायरल : हवा में उड़ते हुए एक शख्स का वीडियो। इसके साथ में लिखा है कि भारत मे तमिलनाडु व कर्नाटक की सीमा पर स्थित तमिलनाडु के प्रमुख औद्योगिक शहर में एक लड़के ने बिना किसी सपोर्ट के योग के बल पर काफी ऊँचाई तक हवा में उड़कर /तैरकर दिखाया, इससे वैज्ञानिक भी अचरज में पड़ गए हैं
क्या सच : वीडियो में नजर आने वाला शख्स पेशे से जादूगर है। उन्होंने बताया कि मैंने पिछले साल यह स्टंट एक शॉपिंग मॉल के सामने किया था
फैक्ट चेक डेस्क. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक को हवा में उड़ते हुए दिखाया जा रहा है। इस वीडियो के साथ दी जा रही जानकारी में कहा जा रहा है कि एक लड़के ने योग के बल पर काफी ऊंचाई तक हवा में उड़कर दिखाया। इससे वैज्ञानिक भी अचरज में पड़ गए। दैनिक भास्कर मोबाइल ऐप के एक रीडर ने हमें यह वीडियो पुष्टि के लिए भेजा। पड़ताल में इसकी सच्चाई सामने आई।
इसके साथ में लिखा है कि \’भारत मे तमिलनाडु व कर्नाटक की सीमा पर स्थित तमिलनाडु के प्रमुख औद्योगिक शहर में एक लड़के ने बिना किसी सपोर्ट के योग के बल पर काफी ऊँचाई तक हवा में उड़कर /तैरकर दिखाया, इससे वैज्ञानिक भी अचरज में पड़ गए हैं । जैसे ये बात पुस्तकों में पढ़ने को मिली थी कि योग के बल पर स्वामी राम कृष्ण परमहंस नदी के जल की सतह पर सीधे चलते हुए नदी पार कर लेते थे, योगक्रिया के बल पर शरीर के सम्पूर्ण भार को ऊपर ही रोक लेते थे और जलस्तर पर शरीर के भार का कोई प्रभाव नहीं आने पाता था, इस योगक्रिया के अङ्ग्रेज भी कायल हो गए थे । आज कुछ इसी प्रकार की अद्भुत घटना कोयम्बटूर में घटी, जिसका सैकडों लोगों ने वीडियो बनाया, इस योगक्रिया के रहस्य को वैज्ञानिक समझ पाने में अभी तक असमर्थ हैं।. \’

हवा में उड़ते युवक की वायरल वीडियो

क्या है सच्चाई

गूगल पर रिवर्स सर्च करने पर हमें पता चला कि इस वीडियो में नजर आ रहे शख्स विग्नेश प्रभु हैं। विग्नेश कोयम्बटूर में रहता है और पेशे से जादूगर है।
विग्नेश की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, वे अंतरराष्ट्रीय जादूगर हैं। पिछले 15 सालों से लोगों को अपना जादू दिखा रहे हैं। वे एक हजार से ज्यादा शो अभी तक कर चुके हैं और उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है।

उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, वे अभी तक 7 नेशनल अवॉर्ड्स जीत चुके हैं। वे डॉ एपीजे अब्दुल कलाम और 3 इंटरनेशनल अवॉर्ड्स भी जीत चुके हैं।

उनके हवा में उड़ने के जादू को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। वे ग्राउंड लेवल से 160 फीट ऊपर तक उड़ जाते हैं।
हमने यहां दिए कॉन्टेक्ट नंबर पर कॉल कर सीधे विग्नेश से बात की। उन्होंने बताया कि वायरल हो रहा वीडियो असली है और मैंने एक शॉपिंग मॉल के सामने पिछले साल यह स्टंट किया था।
उन्होंने बताया कि यह मैं साइंस्टिफिक माइंड कंट्रोल के जरिए यह करता है। यह सिर्फ लोगों के मनोरंजन के लिए है। उन्होंने कहा कि, इस तरह के स्टंट लोगों को इस बात के लिए प्रोत्साहित करते हैं कि वे कुछ भी कर सकते हैं। विग्नेश ने बताया कि वह दुनियाभर में मैजिकल शो करते हैं।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button