रचना सिंह सेंगर औरैया कन्नौज कानपुर देहात जिले की बनी सपा प्रभारी

सपाइयों के साथ आम लोगों ने किया सपा नेतृत्व के निर्णय का स्वागत
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
26 सितंबर 2023
#बिधूना,औरैया।
सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह ने बिधूना जनपद औरैया निवासिनी सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रचना सिंह सेंगर को औरैया कन्नौज व कानपुर देहात जिलों का प्रभारी बनाए जाने पर सपा नेताओं के साथ तमाम आम लोगों ने सपा नेतृत्व के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि उनके प्रभारी बनाए जाने से उपरोक्त जिलों में सपा को और अधिक मजबूती मिलनें की भी प्रबल उम्मीद बढ़ गई है। सपा विधायक रेखा वर्मा, उमा सिंह यादव, डॉ नवीन वर्मा, गोलू, ध्यान सिंह यादव, दादा ज्ञान सिंह यादव, छत्रपाल सिंह वर्मा, राजेश प्रताप सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि लालजी गुप्ता, रामसनेही पाल, राकेश यादव, सपा नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, अम्मार सिद्दीकी आदि ने एक स्वर में कहा है कि रचना सिंह सेंगर जमीनी नेता है उन्हें उपरोक्त जिलों के प्रभारी पद की जिम्मेदारी मिलने से निश्चित रूप से आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी मजबूती मिलेगी। इन सपा नेताओं ने रचना सिंह सेंगर को प्रभारी बनाए जाने को लेकर सपा आलाकमान को भी बधाई दी है।