उत्तर प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार में सभी को मिला न्याय:- भूपेंद्र सिंह चौधरी


हजारों बुजुर्गो,महिलाओं ,को किया गया सम्मानित।

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्य़ूज नेटवर्क टीम कंचौसी, कानपुर देहात, समाचार संपादक डॉ धर्मेन्द्र गुप्ता,नगर संवाददाता प्रफुल्ल शुक्ला।

भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कंचौसी में हुई विशाल सभा।

अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेन्द्र सिंह भोले द्वारा आयोजित मां स्वर्गीय कनक रानी की सातवीं पुण्य तिथि पर नगर के दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय परिसर में हुई एक जनसभा में क्षेत्र से आए हजारों वृद्ध महिला पुरुषों को फूल माला, साड़ी व साल से सम्मानित करने बाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी भूपेंद्र सिंह चौधरी ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को एक मजबूत स्तम्भ बताते हुए इसे देश और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताया कहा कि मोदी और योगी की सरकार में सभी को बराबर न्याय और सम्मान मिल रहा है। जिससे देश और प्रदेश का चौमुखी विकास होने के साथ भारत की पहचान दुनिया में बढ़ी है। जबकि पूर्व की कांग्रस, सपा बसपा सरकारो में गरीब और पिछड़ो के हक को छीन कर लूट घसोट की जाती थी। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र मे एक बार फिर पुनः भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। समारोह में सांसद कन्नौज सुब्रत पाठक, एमएलसी अरुण पाठक, विधायिका औरैया गुड़िया कठेरिया, पार्टी क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाशपाल, राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार असीम अरुण, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष जनपद कानपुर देहात मनोज शुक्ला, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष जनपद औरैया भुवन प्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष जनपद कानपुर देहात नीरज रानी गौर, जिला पंचायत अध्यक्ष जनपद कानपुर नगर स्वपनिल वरुण, जिला पंचायत अध्यक्ष जनपद औरैया कमल सिंह दोहरे, राजेंद्र सिंह राजू नगर पंचायत अध्यक्ष कंचौसी कानपुर देहात, ब्लाक प्रमुख सहार आकाश सिंह ऋषि , विकास सिंह भोले, जनार्दन सिंह ऋषि, पूर्व प्रधान प्रबल प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान सुधीर पोरवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष दिबियापुर राघव मिश्रा विधायिका पूनम शंखबार,आदि ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में आए हजारों की संख्या में कानपुर देहात, औरैया, कन्नौज, इटावा एवं कानपुर नगर आदि के लोगों का स्वागत करते हुए देवेन्द्र सिंह भोले ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसी तरह का कार्यक्रम सांसद देवेन्द्र सिंह द्वारा प्रति वर्ष पच्चीस सितम्बर को आयोजित किया जाता है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button