श्रीमद् भागवत एवं राम कथा का आयोजन 24 से

स्थानीय आवास विकास स्थित काली माता मंदिर से निकलु जाएगी भव्य कलश यात्रा
27 सितंबर को कथा पंडाल में होगा कवि सम्मेलन का आयोजन
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
22 सितंबर 2023
#औरैया।
स्थानीय देवकली मंदिर के समीप आनंदम कृपा फाऊंडेशन द्वारा आयोजित ब्रह्मलीन स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी के पावन आशीर्वाद से पितृ मोक्ष श्री राम कथा का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें परम पूज्य आचार्य अंकुश तिवारी जी महाराज सरस कथा वाचक गंभीर वाणी में श्रीमद् भागवत कथा रस की वर्षा करेगे। श्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ होने से पूर्व स्थानीय आवास विकास स्थित काली माता मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। श्रीमद् भागवत कथा 24 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी। इसी दौरान श्री राम कथा का भी आयोजन होगा। कथा समापन अवसर पर विशाल भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा श्रीमद् भागवत कथा पंडाल में 27 सितंबर को कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी प्रेसवार्ता के दौरान आयोजक मंडल ने दी है।
श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन कवि सम्राट अजय अंजाम, अंकित तिवारी, आशीष तिवारी व अंकुश दुबे ने प्रेसवार्ता के दौरान शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय देवकली मंदिर के समीप आनंदम कृपा फाऊंडेशन आश्रम में 24 सितंबर से श्रीमद् भागवत एवं श्री राम कथा प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए 24 सितंबर को प्रातः 8 बजे कलश यात्रा, देव पूजन, मंगलाचरण एवं नाम महिमा कार्यक्रम होंगे। 25 सितंबर को सती परिचय, शिव पार्वती विवाह एवं श्री राम अवतार के कारण, 26 सितंबर को श्री राम जन्मोत्सव का, बाल लीला वर्णन, अहिल्या उद्धार, 26 सितंबर को श्री राम जानकी विवाह महोत्सव व 28 सितंबर को श्री राम वन गमन, केवट प्रसंग, भरत परिचय, 29 सितंबर को दंडक वन प्रवेश, सीता हरण, हनुमान एवं सुग्रीव का मिलन, सुंदर कांड कथा, 30 सितंबर को श्री राम जानकी अयोध्या आगमन, श्री राम राज्याभिषेक के साथ कथा का विश्राम होगा। जबकि श्रीमद् भागवत कथा दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इसके अलावा श्री राम कथा 12 बजे से 4 बजे के मध्य होगी। इसके अलावा 27 सितंबर को विषद कवि सम्मेलन का भी आयोजन श्रीमद् भागवत कथा पंडाल में होगा। 1 अक्टूबर 2023 को हवन पूर्णाहुति प्रातः 9 बजे व भंडारा 1बजे से आयोजित किया जाएगा। कथा आयोजन मंडल ने श्रद्धालु भक्तगणों से कथा का रसपान कर अपने आप को कृतार्थ करने की पुरजोल अपील की है।