उत्तर प्रदेशलखनऊ

बेरोजगार रोजगार के लिए करें आवेदन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अकबरपुर में दिनांक 21 सितंबर 2023 को रोजगार मेले का होगा आयोजन

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात
19 सितंबर 2023

प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अकबरपुर, सुनील कुमार ने बताया कि दिनांक 21 सितंबर 2023 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अकबरपुर, कानपुर देहात में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में न्यू इरा मशीन्स प्राइवेट लिमिटेड साहनेवाल लुधियाना पंजाब आदि अधिष्ठान प्रतिभाग कर रहे हैं, अधिष्ठान में आईटीआई के पास आउट अभ्यर्थी फिटर, वल्ेडर, टर्नर/मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक व पॉलिटेक्निक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अभ्यर्थी मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। जिसमे अधिकत्तम आईटीआई के लिए सी0टी0सी0 16000.00 एवं पॉलिटेक्निक के लिए सी0टी0सी0 20000.00 प्रति माह का वेतन निर्धारित किया है। 18 से 30 वर्ष के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों तथा उनकी छाया प्रति के साथ दिनांक 21.09.2023 को प्रातः 10ः00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अकबरपुर, कानपुर देहात में प्रतिभाग कर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button