भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष के आकस्मिक निधन पर फफूँद में गहरा शोक

जीटी-70017, ओम कैलाश राजपूत संवाददाता फफूँद।
16 सितंबर 2023
#फफूँद,औरैया।
भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष ललिता दिवाकर के आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी मंडल फफूँद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने गहरा दुःख प्रकट किया है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष ललिता दिवाकर के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
शोक श्रद्धांजलि अर्पित की है एवं ईश्वर से प्रार्थना की है। उनकी आत्मा की शांति की कामना की है। दुःख प्रकट करने एवं शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के मंडल फफूँद के अध्यक्ष गोविंद मिश्रा, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मिथिलेश राजपूत, भाजपा नेत्री जीत कुमारी दुबे, महिला मोर्चा की जिला मंत्री कंचन श्रीवास्तव, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद नारायण तिवारी, भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष अंकित रंजन त्रिपाठी, भाजपा मंडल फफूँद के मीडिया प्रभारी गोपाल कृष्ण मिश्रा, संयोजक प्रदीप पांडे, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता योगेश तिवारी, मंडल महामंत्री अनुज दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज शर्मा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता, मानवेंद्र पोरवाल, नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुराग शुक्ला, सभासद अनुराग धनगर, सभासद गौरव राजपूत, सभासद राजीव राजपूत ,मास्टर सलीम खान, मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश पाल, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आलोक दिवाकर, नायक समाज के नेता मंगल नायक, मंडल उपाध्यक्ष विष्णु दत्त शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष अनुराग पाठक, मंडल उपाध्यक्ष अर्पित दीक्षित, विशाल रंजन त्रिपाठी आदि लोग प्रमुख है।