बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौपा

जीटी- 7, न्यूज एडिटर डा. धर्मेंद्र गुप्ता, मैनेजमेंट डिपार्टमेंट लखनऊ उ0प्र0।
13 सितंबर 2023
#औरैया।
जिलाबार एसोसिएशन औरैया ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन बुधवार को उप जिलाधिकारी को सौपा है। अधिवक्तागण कलम बंद हड़ताल पर रहे। अधिवक्तागण 14 सितंबर को भी हड़ताल पर रहेंगे।
अवगत कराना है कि बार काउंसिल ऑफ उ०प्र० के आवाहन पर आज 13 सितंबर 2023 को जिला बार एसोसिएशन औरैया के अधिवक्तागण कलमबंद हड़ताल पर है और 14 सितंबर 2023 को भी हडताल पर रहेंगे, माननीय मुख्यमंत्री से अपेक्षा करते हैं कि हम अधिवक्तागण की मांगों को शीघ्रता से लागू करेंगे। मांगे इस प्रकार है- जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हापुड़ का अविलम्ब स्थानान्तरण। महिलाओं के साथ की गयी बर्बरता का मामला महिलाओं से सम्बन्धित है। इसलिए राज्य महिला आयोग से जांच करायी जाये। प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के विरूद्ध पुलिस ने मनगढन्त झूठी कहानी बनाकर जो मुकदमें दर्ज किये है, उन्हें वापस (स्पंज) किया जाये।एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट पारित कर तुरत प्रदेश में लागू किया जाये। हापुड़ के घायल अधिवक्ताओं को तुरंत मुआवजा दिया जाये। अतः आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त मांगों को शीघ्रता से लागू नहीं किया गया तो बार काउंसिल ऑफ उ० प्र० के निर्देशानुसार हम अधिवक्तागण लगातार आन्दोलन करने को तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, महामंत्री अरुण कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुशवाहा, कोषाध्यक्ष सोनू चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष ओमकार पाण्डेय (सोनू), देवेन्द्र दीक्षित, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज अवस्थी, रविन्द्र सिंह, संयुक्त मंत्री अनुराग त्रिपाठी, श्यामेन्द्र सिंह उर्फ श्यामू, जितेन्द्र कुमार कठेरिया, वरिष्ठ सदस्य महावीर प्रसाद शर्मा श्रीप्रकाश शुक्ला, मीनेन्द्र मिश्रा, पंकज शर्मा, आशीष कुमार यादव, मनोहर लाल, कनिष्ठ सदस्य युवराज सिंह उर्फ पिन्टू पाल, शशिवेन्द्र उर्फ सौम्या यादव, धीरेन्द्र उर्फ शनि भदौरिय, शैलेन्द्र राजपूत, ज्ञानेन्द्र तिवारी, सन्दीप कुमार निषाद आदि मौजूद रहे।