सी. एस. ए. कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया गया एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण

सी. एस. ए. कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया गया एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण
मसाला वाली फसलें उगा कर किसान लें अधिक आर्थिक लाभ
ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
28 फरवरी 2023
शिवली कानपुर देहात, किसानों को आर्थिक रूप से अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के सब्जी अनुभाग द्वारा ग्राम अनूपपुर, मैथा में एक दिवसीय मसाला उत्पादन कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ आर बी सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लगातार मसाला फसलों के उत्पादन और क्षेत्रफल में वृद्धि हो रही है।तथा उन्होंने किसानों को विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नवीन प्रजातियों एवं कृषि तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व विद्यालय के प्रबंध मंडल के मा. सदस्य श्री श्याम मोहन दुबे जी ने किसानों से अपील की कि वे वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई कृषि तकनीकों को अवश्य अपनाएं। जिससे वे स्वावलबी हो कर आत्म निर्भर बने। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ एके सिंह ने विस्तार से कृषि विज्ञान केंद्र की उपलब्धियों की जानकारी दी। विभाग के सह प्राध्यापक डॉक्टर आई एन शुक्ला ने लहसुन एवं प्याज की खेती की वैज्ञानिक विधाएं बताई।उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक क्षेत्रफल में प्याज एवं लहसुन की खेती करें। डॉ संजीव कुमार सिंह ने मसालों के साथ सहफसली खेती की तकनीकों पर प्रकाश डाला और कहा कि सह फसली खेती से किसानों को अधिक मुनाफा होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील कृषक संजय तिवारी ने की। जबकि संचालन डॉक्टर खलील खान ने किया। इस अवसर पर वैज्ञानिक डॉ अरुण कुमार सिंह सहित लगभग एक सैकड़ा क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहे।




