उत्तर प्रदेशलखनऊ

पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान हुआ ठंडा

न्यूनतम तापमान 23 से 28 डिग्री तक पहुंचा किसानों की घटी चिंता

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
11 सितंबर 2023

#औरैया।

पिछले तीन दिनों से जिले में रुक-रुक कर हो रही बरसात से तापमान में काफी गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी निजात मिली है। अधिक बारिश के चलते शहर की गलियां जलमग्न होते हुए टापू बन गई। आसमान में छाए घने वादल किसानों के लिए राहत बनकर आये। रविवार की रात एवं सोमवार की भोर भी जिले के कई हिस्सों में बरसात होती रही। इस दौरान लोग अपने घरों से वर्षा से बचने के लिए छाता लगाकर निकले, वही बारिश को देखते हुए धान, बाजार व मक्का की फसलों के लिए पर्याप्त पानी बरसने से किसानों ने राहत की सांस ली है। किसानों के खेतों में खड़ी फैसले सूखने की कगार पर पहुंच रही थी।
पिछले तीन दिनों से जनपद में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आसमान में छाए घने बादलों के साथ बारिश हो रही है। रविवार को दिन में व रात के समय भी बारिश हुई। सोमवार को भी जिले के कई हिस्सों में बारिश होती रही। तीन दिन से हो रही बारिश के चलते तापमान 23 डिग्री से लेकर 30 डिग्री की मध्य रहा। मौसम वैज्ञानिक अनंत कुमार ने बताया कि अभी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मक्का, धान व बाजरा की फसल के लिए यह बारिश लाभकारी होगी। खेतों से पानी बाहर न जाए इसके लिए किसान विशेष ध्यान दें। लगातार हो रही बरसात से शहर के विभिन्न मोहल्लों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न होते हुए शहर की गलियां व सडके पानी से लवालव भर गयी। जल भराव के चलते शहर टापू में तब्दील होता देखा गया। अधिक बारिश के कारण वर्षा का पानी घरों एवं बाजार की दुकानों में भी भर गया। जिसे लोग निकलते रहे। इसके अलावा रोज कमाने खाने वाले मजदूर बरसात में अपना काम करते रहे। रुक- रुक कर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा व सुहावना हो गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button