उत्तर प्रदेशलखनऊ

संवेदना ग्रुप ने जनहित में प्रारम्भ किये दो और डीप फ्रीज़र

पार्थिव शरीर संरक्षण के लिए अब संस्था द्वारा संचालित होंगे कुल 4 फ्रीज़र

जोटी- 70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
10 सितंबर 2023

#औरैया।

नगर की प्रमुख समाज सेवी संस्था संवेदना ग्रुप नित्य प्रति अपने जनसेवी कार्यों के लिए तत्पर रहती है। इसी क्रम में संस्था द्वारा पार्थिव शरीर को संरक्षित करने रविवार को दो और फ्रीजरों को लोकार्पित किया गया। संस्था के पास अब फ्रीजरों की कुल संख्या चार हो गयी है। संस्था के पदाधिकारी संजीव पोरवाल, डॉo एसएसएस परिहार एवं अखिलेश पोरवाल ने बताया की यह सेवा निःशुल्क संचालित हो रही थी और भविष्य में भी यह सेवा निःशुल्क ही उपलब्ध रहेगी। राकेश गुप्ता एवं किशन गहोई ने बताया कि फ्रीज़रों की आवश्यकता होने पर संवेदना ग्रुप से संपर्क किया जा सकता है। संस्था के संस्थापक सक्षम सेंगर एडवोकेट एवं अनुपम पोरवाल ने बताया कि सिर्फ आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा कर फ्रीज़रों को निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर अर्पित दुबे, संजीव गुप्ता, डॉ एस एस एस परिहार, अखिलेश पोरवाल, आनंद भदौरिया, अनुपम पोरवाल, सक्षम सेंगर, दीपक सोनी, किशन गहोई, आनंद भदौरिया, देवेश आर्य, मोहित दुबे राकेश पोरवाल, महेश गुप्ता, गोलू, शिवा, आर्य आर्य समाज की प्रधान अंजना गुप्ता, राजेन्द्र आर्य, राम कुमारी आर्य, विभा आर्य, प्रमोद आर्य, आनंद आर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button