एम एल सी रामचद्र प्रधान ने बाढ़ पीड़ितों को वितरित की राहत सामग्री

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी
उन्नाव तहसील बीघापुर थाना बारा सगवर क्षेत्र गंगा मे आई बाढ को लेकर एम एल सी राम चन्द्र सिंह प्रधान ने ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित किया। और हर सम्भव मदद किए जाने की बात कही। गंगा नदी मे आई बाढ़ को लेकर शुक्रवार को तहसील बीघापुर के क्षेत्र कटरी के गाँव दूलीखेडा में पहुँच कर एम एल सी राम चन्द्र सिंह प्रधान ने ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित किया।

उन्होंने कहा कि सरकार आप सब के लिए हर संभव मदद कर रही है। बाढ से हुई घरगिरी का आकलन करवाया जा रहा है। बाढ़ की चपेट मे आए परिवारो को प्रधानमंत्री आवास दिए जाएंगे। किसानो की फसल के हुए नुकसान के आकलन के लिए मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बाढ का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही है। इस मौके पर श्रीकृष्ण यादव राकेश कुमार रिंकू नागेन्द्र कुमार यादव, सरवन हरिओम माखन आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे