रक्षाबंधन पर पुलिस बनी रक्षक 6 घंटे में बच्ची को पहुंचाया सकुशल घर

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
कानपुर देहात
30.08.2023
• रक्षाबन्धन के पर्व पर कानपुर देहात पुलिस बनी ‘रक्षक’ ।
• जनपद कानपुर देहात पुलिस ने गुमशुदा बच्ची को 06 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर रक्षा बन्धन के शुभ अवसर पर परिवार को लौटाई खुशियां ।
• बच्ची व उसकी मां ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर आभार प्रकट किया ।
अवगत कराना है कि रामशंकर पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम नगमा बांगर मजरा सलारपुर थाना देवराहट जनपद कानपुर देहात द्वारा जरिये 112 सूचना दी गयी कि उनकी पुत्री पूजा उम्र करीब 05 वर्ष जो कि अपनी चाची रेमा के साथ शाम को लगभग 19.00 बजे शौच के लिये गयी थी मिल नहीं रही है । उपरोक्त सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना देवराहट, थाना सट्टी व थाना मूसानगर पुलिस को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में पुलिस द्वारा रात के समय विषम परिस्थितियों में अथक परिश्रम से खोजबीन करने के बाद 06 घंटे के अंदर दिनांक 30.08.2023 को समय करीब 05.00 बजे बच्ची को ग्राम नगमा बांगर की टूटी फूटी जमीन वाले बीहड़ जंगलों से सकुशल बरामद कर बच्ची के परिजनों को रक्षा बन्धन के त्यौहार के अवसर पर खुशियां लौटाते हुए सुपुर्द किया गया । मां शशि देवी द्वारा थानाध्यक्ष देवराहट को तथा बच्ची के द्वारा उ0नि0 दिग्विजय सिंह को राखी बांधकर अपनी खुशी का इजहार किया गया तथा पुलिसकर्मियों के कार्य की परिवारीजनों ने सराहना की । पुलिसकर्मियों द्वारा भी बहन की सुरक्षा में सदैव कटिबध्द रहने का विश्वास दिलाया गया ।






