जनपद के विभिन्न मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ तहसील व विकास खंड स्तर पर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

दुर्गा सप्तशती के नियमित पाठ से रहे निरोगी व धनवान।
GT–7 007
News Network
Anoop gaur
Kanpur dehat
कानपुर देहात
22 मार्च 2023
शासन के निर्देशों के क्रम में आज जनपद के समस्त तहसीलों व विकास खंडों में स्थित प्रसिद्ध मंदिरों में चैत नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्गा सप्तशती का पाठ किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन में बुधवार को जनपद की विभिन्न तहसीलों तथा विकासखंड स्तर पर प्रसिद्ध मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। दुर्गा सप्तशती का पाठ जनपद स्तर पर मां कालिका देवी मंदिर, अकबरपुर में भी किया गया, जिसमें विधायक, अकबरपुर (रनिया) व राज्यमंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार श्रीमती प्रतिभा शुक्ल व एमएलसी/जिला अध्यक्ष भाजपा अविनाश सिंह चौहान द्वारा शिरकत की गई वहीं जिलाधिकारी नेजा जैन भी उपस्थिति रहीं। विधायक अकबरपुर श्रीमती प्रतिभा शुक्ला व भाजपा जिलाध्यक्ष/ एमएलसी अविनाश सिंह चौहान द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए पूजा अर्चना की तथा पूर्ण विधि विधान के साथ पूजन किया एवं वहां उपस्थित छात्राओं को फल व मिठाई वितरित की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जैसा सनातन धर्म में विदित है कि जिस परिवार में अथवा जिस किसी के द्वारा भी यह दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता है वह धन संपदा से परिपूर्ण रहता है तथा निरोगी भी रहता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कराये जा रहे दुर्गा सप्तशती के पाठ के आयोजन का महत्व, नारी शक्ति को बढ़ावा देना है, जो इसके माध्यम से पूर्ण हुआ है। इस मौके पर उन्होंने कालिका देवी मंदिर में पूजा अर्चना की तथा सभी को धर्म से जुड़े रहने व धर्म के मार्ग पर चलने हेतु प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी, गोरखनाथ भट्ट, जिला सूचना अधिकारी, नरेंद्र मोहन, सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।