बिक्रम लैंडर का चांद की सतह पर हुआ सफल अवतरण

दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचने वाला भारत बना पहला देश
पूरे देश में जश्न का माहौल
ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
24 अगस्त 2023
# शिवली
कानपुर देहात, 14 जुलाई 2023 को अपना अभियान शुरू करने वाला चन्द्रयान- 3 , 23 अगस्त को शायं 6.04 बजे जैसे ही चांद की सतह पर अपना मिशन पूरा कर लिया वैसे ही पूरा देश जश्न के माहौल में डूब गया और अपना देश भारत चांद के दक्षिणी भाग की सतह पर पहुँचने वाला प्रथम देश बनकर इतिहास रच दिया | अभी तक केवल अमेरिका ,सोवियत संघ रूस तथा चीन ही चांद पर पहुंचने में सफल हुए हैं ,इतिहास के पन्नों पर भारत ने भी चौथे देश के रूप में अपना नाम दर्ज करा दिया है | इस अवसर पर देश ही नहीं विदेश में भी रहने वाले भारतीयों द्वारा खुशी का इजहार किया गया | इस ऐतिहासिक पल के सीधे प्रसारण की व्यवस्था पूरे देश में की गई थी विशेष कर विज्ञान के छात्रों को कुछ सीखने का अवसर मिला | उत्तर प्रदेश शासन द्वारा भी सभी बेसिक स्कूलों में भी इसके प्रसारण को अनिवार्य कर दिया गया था जिसका अनुपालन करते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय बलुआपुर ,ब्लॉक मैंथा, कानपुर देहात में प्रधानाध्यापक संजय वर्मा तथा सहायक अध्यापिका (विज्ञान शिक्षिका) प्रीति त्रिपाठी के सराहनीय प्रयास से इस ऐतिहासिक पल के प्रसारण की पूरी व्यवस्था की गई थी लेकिन ऐन वक्त पर विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाने के कारण आए हुए छात्रों को मायूस होना पड़ा और केवल मोबाइल पर ही इस प्रसारण को देखकर संतोष करना पड़ा, इस अवसर पर विज्ञान शिक्षिका प्रीति त्रिपाठी ने बताया की इस अभियान की सफलता से विज्ञान की ओर छात्रों की रुचि बढ़ेगी मिशन चंद्रयान – 3 की सफलता ने विश्व में अपने देश का गौरव बढ़ा दिया है | उन्होंने कहा कि अब तक कल तीन देशों ने ही चांद की सतह पर पहुंच कर सफलता हासिल की है किंतु अपने देश ने दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करके विश्व में प्रथम स्थान हासिल कर लिया है जो बहुत ही गौरव की बात है तथा अपने देश के विज्ञान की क्षमता का भी इस सफल अभियान से आकलन हो गया यह सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है | इस अवसर पर उत्कर्ष, अश्वनी ,अभिजीत, राजू ,तन्या ,मानसी सोनम ,अर्चना ,निधि आदि अनेक छात्र और छात्राएं उपस्थिति रहीं |