रेलवे सेतु व अंडर पास निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए: जिलाधिकारी

भूमि अधिग्रहण व भुगतान किए जाने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करें।
विद्युत की समस्याओं को विद्युत विभाग समय से कराएं निस्तारण: जिलाधिकारी
ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
07 सितम्बर 2022
उक्त निर्देश आज जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित रेलवे द्वारा कार्यदायी संस्थाओं के साथ एकीकृत रूप से संचालित परियोजनाओं व सेतु निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को दिए। उन्होनें जनपद कानपुर देहात में डेडीकेटेड फ्रंट कॉरीडोर परियोजना (आर0ओ0वी0) हेतु अर्जित भूमि, डेडीकेटेड फ्रंट कॉरीडोर परियोजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन कार्यों एवं नये कार्यों से उत्पन्न हो रही समस्याओं के निस्तारण की स्थिति, पुखरायां घाटमपुर बिन्दकी मार्ग (एस0एच0 46) के उच्चीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य, पुखरायां घाटमपुर बिन्दकी मार्ग में प्रभावित भूमियों में सरकारी भूमियों के पुनर्ग्रहण की अद्यतन स्थिति,भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के भूमि प्रतिकर भुगतान की वर्तमान स्थिति एवं वितरण में CALA द्वारा हो रहे विलम्ब के कारण एवं काण्डला गोरखपुर एल०पी०जी० पाईप लाइन परियोजना की प्रगति की स्थिति का जायजा लेते हुए इन परियोजनाओं के अंतर्गत आने वाली असुविधाओं के निस्तारण हेतु संबंधित उपजिलाधिकारी को भूमि अधिग्रहण एवं कब्जा दिलाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने तहसील मैथा के अंतर्गत मड़ौली ग्राम, तहसील डेरापुर के अंतर्गत ग्राम शाहपुर डेरापुर, मैथा अकबरपुर डेरापुर मार्ग पर, मैथा तहसील अंतर्गत ग्राम आंट, एवं डेरापुर के अंतर्गत ग्राम कमालपुर में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज एवं अंडर पास के निर्माण कार्य की समीक्षा की एवं कार्यों में देरी का कारण पर चर्चा करते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश संबंधित कार्यदायी संस्था को दिए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग की समीक्षा की, जिसमें स्वास्थ्य विभाग एवं जिला पंचायत राज विभाग के विद्युत संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई, बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य सब स्टेशन 239 निर्मित है, जिसमें 151 संचालित है, जिसमें विद्युत कनेक्शन किया जाना है, इस पर विद्युत एक्सईएन ने बताया कि कनेक्शन हेतु आवेदन कर दें तथा विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन समय से कर दिया जाएगा, इसी प्रकार मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने हवासपुर सिकंदरा एवं देवीपुर बरौर सीएचसी में विद्युत सप्लाई की कटौती की समस्या बताई गई जिस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में समय से विद्युत की आपूर्ति कराएं, इसी प्रकार जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि पंचायत भवनों में विद्युत कनेक्शन होना है जिस पर विद्युत विभाग द्वारा कहा गया कि सभी पंचायतों में शीघ्र ही कनेक्शन कर दिया जाएगा, जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में विद्युत की समस्याओं का निस्तारण करें तथा जो भी उपभोक्ता विद्युत संबंधी शिकायत करते है उसका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें तथा जनपद में रोस्टर के अनुसार विद्युत की सप्लाई की आपूर्ति कराएं एवं जर्जर तारों को बदल कर नए तार लगाए जाएं, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए, उपभोक्ताओं को समय से मीटर रीडिंग द्वारा बिल दिया जाए, जिससे उपभोक्ता बिल का भुगतान समय से कर सके, बैठक में अन्य बिंदुओ पर विस्तार से चर्चा की गई, इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन केशव नाथ गुप्ता, संबंधित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे ।