उत्तर प्रदेशलखनऊ

गंगा के बढे जल का एस डीएम क्षितिज द्विवेदी व प्रभारी तहसीलदार मंजुला मिश्रा ने निरीक्षण किया

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी

उन्नाव तहसील बीघापुर थाना बारा सगवर क्षेत्र के दूलीखेड़ा के मजरे धरमपुर में बना एमएम उoप्रा०वि० धरमपुर बाढ़ की
चपेट में आ गया है। पूरे स्कूल व आस पास के क्षेत्र में पानी ही पानी दिख रहा है। बच्चे स्कूल नही जा पा रहे। साथ ही जयराजमऊ के मजरे पसनियाखेड़ा व सीतारामखेड़ा में गंगा में पुनः जलस्तर बढ़ जाने के चलते आवागमन बंद हो गया है। वहीं जयराजमऊ व पसनियाखेड़ा को जोडने वाले पुल के ऊपर भी पानी का बहाव तेज हो गया है। दोनों गांव चारों ओर पानी से घिरकर टापू बन गए हैं। लोग जान जोखिम में रख कर दो फीट से लेकर चार फीट तक पानी मंझाकर निकाल रहे हैं। धानीखेड़ा, जयराजमऊ, रायपुर में पढने जाने वाले बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित है। गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण कार्य ठप है। बाढ़ का पानी लालाखेडा, जगनू का पुरवा, संग्रामपुर तक फैल चुका है। उपजिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी व प्रभारी तहसीलदार मंजुला मिश्रा भी बुधवार को गंगा कटान की स्थिति देखने हेतु मंझा गाँव पहुचे। एसडीएम क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि नाव की व्यवस्था कराई गयी है। तहसील प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाये है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button