उत्तर प्रदेशलखनऊ

मेरी माटी मेरा देशकेअंतर्गत कराया गया वृक्षारोपण

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
13 अगस्त 2023

#औरैया।

नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में मेरी माटी मेरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान विकासखंड अजीतमल के अनंत राम ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर तालाब पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण का सम्मान किया गया। वही इस मौके पर शहीदों के परिजनों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य पूर्व ब्लाक प्रमुख सोनू सेगर ने कहा कि हम सब आजाद देश मे रह रहे हैं। एहसानमंद होना चाहिए जो देश की रक्षा करते हुए बलिदान हो गये, उनके कारण ही आज स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हमें भी उनके पदचिन्हों पर चलकर समाज और देश की रक्षा करनी होगी। जिन लोगों ने देश के लिए बलिदान दिया है, उनका नाम आज भारत के स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया। उनके परिजनों को सम्मान करने की श्रृंखला स्वतंत्रता दिवस तक अनवरत चलती रहेगी।
उन्होंने कहा सीमा पर जवान खेत पर किसान अच्छा लगता है। सीमा पर जवान दिन-रात मुस्तैदी से लगे रहते हैं। वर्तमान सरकार में जवानों को छूट दे रखी है। दुश्मन यदि हमला करता है उसका मुंह तोड़ जवाब तुरंत दिया जाए। जबकि पिछली सरकारों में जवानों को अनुमति मांगनी पड़ती थी। आज देश प्रगति की ओर है। विरोधी बौखलाऐ हुए हैं, लेकिन सत्य की हमेशा जीत होती है। भारत शीघ्र ही विश्व गुरु होगा। अन्य देश भी भारतवर्ष का अनुसरण करेंगे। युवा हमारा देश का भविष्य है। उन्हें देश की रक्षा के लिए संकल्पित रहना चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लखनऊ से पधारे देवेंद्र सिंह आरपीएफ जवान ने कहा कि हम लोगों का फर्ज है देश की सेवा ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से करते रहे। हम लोगों को शपथ दिलाई जाती है बिना जाति धर्म संप्रदाय को देखते हुए हमें केवल देश की रक्षा करनी है। देश हमारे लिए सर्वोपरि है। दुश्मनों को पटकनी देने के लिए भारत माता की रक्षा करते हुए चाहे जान ही क्यों ना देना पड़े इससे हम लोग अडिग रहते हैं। देश की रक्षा करते है। कार्यक्रम के संयोजक जिला युवा अधिकारी अनवर वारसी ने कहा नेहरू युवा केंद्र युवाओं के उत्थान के लिए अनवरत कार्यक्रम चलाए जाते हैं। 9 अगस्त से 15 अगस्त तक लगातार गांव स्तर से देशस्तर तक कार्यक्रम संचालित होते रहेंगे। शहीदों जवानों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान समारोह भी किया जाता है। इस अवसर पर मेरा माटी मेरे देश के अंतर्गत आए हुए सभी लोगों को शपथ ग्रहण कराई गई। कारगिल युद्ध के शहीद सीताराम यादव की पुत्रवधू ज्योति को यादव को सम्मानित किया गया। तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वृंदावन के पुत्र महेश चंद्र निवासी सोनासी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रधान शबाना आजमी की पति रहीसुद्दीन, क्षेत्र पंचायत सदस्य रणवीर यादव एनवाईके आदर्श कुमार सहित तमाम नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ता एवं गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मानसरोवर तालाब को सोनू सेगर ने बड़ी अथक प्रयास से बनवाया जिसका गांववासी भूरि-भूरि प्रशंसा करते हैं। आये हुए अधिकारियों कर्मचारियों ने भी तालाब को देखकर प्रशंसा की। ऐसे ही तालाब अन्य ग्राम पंचायतों में भी बनाए जाएं। यह जिले की नजीर है। कार्यक्रम का सफल संचालन योगाचार्य अजय देव ने किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button