उत्तर प्रदेशलखनऊ
नगरा पुलिस द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

ग्लोबल टाइम्स 7
डिजिटल न्यूज नेटवर्क
ओमप्रकाश वर्मा नगरा
GT 70035
नगरा (बलिया )स्थानीय थाना परिसर में रविवार को थाना अध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में करीब 4 दर्जन पुलिसकर्मियों एवं होमगार्ड कर्मियों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया/ तिरंगा यात्रा नगर पंचायत नगरा- रसड़ा मार्ग नगरा- भीमपुरा मार्ग, नगरा बेल्थरा मार्ग सिकंदरपुर मार्ग भ्रमण करते हुए पुनः थाना परिसर में समाप्त हुआ/ इस दौरान पुलिसकर्मियों के द्वारा लोगों को हर घर में तिरंगा झंडा लगाने को अनुरोध किया गया/ इससे पूर्व थानाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया/ इस मौके पर एसआई झुन्ना सिंह, रामसकल यादव ,मुन्ना लाल यादव ,शिवसागर त्रिवेदी, विकास यादव ,राकेश सिंह, दीनानाथ ,राजकुमार ,सतनारायण, विवेक यादव ,अमन यादव, सर्वेश चौधरी, सतीश गुप्ता, नीरज आदि पुलिसकर्मी रहे/