उत्तर प्रदेशलखनऊ

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 7 व 8 अगस्त को होगी विकास कार्यों की बैठक, अधिकारी समय से करें प्रतिभाग

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात

जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में “माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट” में निम्नलिखित एजेण्डा बिन्दुओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की जायेगी- उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शीश कुमार ने बैठक की एजेंडा बिंदु के संबंध में बताया कि दिनांक 7 अगस्त 2023 को अपराह्न 3:00 बजे से सी०एम०डेशबोर्ड दर्पण 2.0 की समीक्षा, सतत विकास लक्ष्यों हेतु निर्धारित जिला इण्डीकेटर्स फ्रेम वर्क की अद्यतन प्रगति की समीक्षा, शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के 37 विकास कार्यक्रमों की माह जुलाई 2023 तक प्रगति की समीक्षा एवं रैंकिंग, आधार परियोजना से सम्बन्धित कार्यों की माह जुलाई 2023 तक की प्रगति की समीक्षा, जिला घरेलू उत्पाद की समीक्षा, उoप्रo को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाये जाने सम्बन्धी समीक्षा की जाएगी तथा दिनांक 8 अगस्त को अपराह्न 12:00 से 50.00 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा, CMIS PORTAL की समीक्षा, त्वरित आर्थिक विकास योजनान्तर्गत वर्ष 2020-21 से कराये जा रहे कार्यों की माह जुलाई 2023 तक की प्रगति की समीक्षा, क्रिटिकल गैप्स योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 में कराये जा रहे कार्यों की माह जुलाई 2023 तक की प्रगति की समीक्षा, पर्यटन विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा, ROAD MONITORING, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा स्वास्थ्य / शिक्षा एवं बाल विकास परियोजना विभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि उपरोक्त बैठक में समय से उक्त एजेण्डा बिन्दुओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ अवश्य प्रतिभाग करें।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button