उत्तर प्रदेशलखनऊ

शिवपुराण कथा में आचार्य ने सुनाई सती चरित्र की कथा

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
06 अगस्त 2023

#औरैया।

शहर के गोपाल वाटिका में आयोजित शिव पुराण कथा में आयोजित कथा व्यास सुशील पंडित जौरा वाले ने बताया कि माता सती के पिता दक्ष ने एक विशाल यज्ञ किया था और उसमें अपने सभी संबंधियों को बुलाया। लेकिन बेटी सती के पति भगवान शंकर को नहीं बुलाया। जब सती को यह पता चला तो उन्हें बड़ा दु:ख हुआ और उन्होंने भगवान शिव से उस यज्ञ में जाने की अनुमति मांगी। लेकिन भगवान शिव ने उन्हें यह कहकर मना कर दिया कि बिना बुलाए कहीं जाने से इंसान के सम्मान में कमी आती है।


भगवान शिवजी के समझाने के बावजूद माता सती नहीं मानी और राजा दक्ष द्वारा आयोजित यज्ञ में पहुंच गई। वहां पहुंचने पर सती ने अपने पिता सहित सभी को बुरा भला कहा और स्वयं को यज्ञ अग्नि में स्वाहा कर दिया। जब भगवान शिव को ये पता चला तो उन्होंने अपना तीसरा नेत्र खोलकर राजा दक्ष की समस्त नगरी तहस- नहस कर दी और सती का शव लेकर घूमते रहे। भगवन विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से माता सती के शरीर टुकड़े-टुकड़े कर किए। जहां शरीर का टुकड़ा गिरा वहां-वहां शक्तिपीठ बनी। इस मौके पर परीक्षित राकेश वर्मा, आशा वर्मा, राजेश मिश्रा, गंगा प्रसाद चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रोतागण मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button