एक सप्ताह पूर्व लापता हुए बुजुर्ग का शव नाले में पड़ा मिला

शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम
ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
24 जुलाई 2023
शिवली
कानपुर देहात, कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत गाँव कछियनपुरवा के मजरा जसवंतपुर मुंगरा निवासी मन्नालाल का शव सोमवार को गांव नुनारी बहादुर के पास स्थित मघयी झील के पास से निकले एक नाले में उतराता हुआ मिला इसकी जानकारी होते ही उनके घर में कोहराम मच गया | पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने तथा फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करने के बाद मृतक बुजुर्ग के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | प्राप्त विवरण के अनुसार शिवली थाना क्षेत्र के जसवंतपुर मुंगरा गांव निवासी पचासी वर्षीय मन्नालाल गत 17 जुलाई को रात में अचानक लापता हो गए थे उनकी काफी तलाश करने के बाद भी जब उनका कहीं पता नहीं चला तो उनके पुत्र अवधेश ने कोतवाली शिवली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी | सोमवार की शाम करीब 4 बजे मन्नालाल का शव गांव के पास से निकले नाले में भरे हुए पानी में तैरता हुआ मिला ,मवेशी चराने गए लोगों से यह जानकारी होते ही उनके घर में कोहराम मच गया घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन करने के बाद फील्ड यूनिट की टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करने के उपरांत पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिक छानबीन के दौरान मृतक बुजुर्ग के अचानक नाले में गिरने से हादसा होने की बात सामने आई है पूरे मामले की जांच की जा रही है |






