जनपद में ढोल-नंगाड़े के साथ प्रारंभ हुआ ‘‘वृहद वृक्षारोपण अभियान-2023‘‘

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
कानपुर देहात
22 जुलाई 2023
‘‘प्रकृति रक्षित रक्षतः‘‘ अर्थात प्रकृति की रक्षा हम करेंगे तो प्रकृति हमारी रक्षा करेंगी। इसी सिद्धान्त पर जनपद कानपुर देहात ‘‘वृहद वृक्षारोपण अभियान-2023‘‘ का सशक्त भागीदार बना। बच्चें, युवा, वृद्ध, नेता, सम्भ्रान्त नागरिक, उद्यमी, पत्रकार सभी ने इसमें अपनी भागीदारी निभायी, सभी का उद्देश्य था कि इस धरा को प्रकृति के सुरम्य वातावरण से पुनः सृजित किया जाये।
इसी क्रम में शासन द्वारा नामित मिशन निदेशक, एन0एच0एम0/नोडल अधिकारी कानपुर देहात, डा0 पिंकी जोवेल के साथ जिलाधिकारी नेहा जैन एवं जनपद के प्रमुख अधिकारी, प्राथमिक विद्यालय नबीपुर नागिन जसी परिसर में छोटे बच्चों के साथ इस वृहद अभियान का हिस्सा बनें, जहां पर नोडल अधिकारी पिंकी जोवेल ने गुड़हल का पौधा लगाया, वहीं जिलाधिकारी नेहा जैन व मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 ने इस अभियान में अपनी सहभागिता निभायी। इसके साथ ही नोडल अधिकारी ने छोटे बच्चों को पर्यावरण के महत्व को बताने के लिए उपहार स्वरूप फलदार पौधें भेट किये।
इसके पश्चात नोडल अधिकारी पिंकी जोवेल बनस अमूल डेयरी गयी, जहां पर उन्होंने पौध रोपण किया, साथ ही मियॉ-वाकी पद्धति से लगाये गये पौधों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि उद्योगों से निकलने वाले विषाक्त धुऐं से ये पौधे हमें सुरक्षित करेंगे, इसलिए इनको लगाना अतिआवश्यक है। तत्पश्चात नोडल अधिकारी ने डीएफओ कार्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि प्रातः 11 बजे तक जनपद में कुल 17.5 लाख पौधे लगाये जा चुके थे, इस पर उन्होंने अत्यन्त हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को नियमित फीडिंग करने के निर्देश दिये।