उत्तर प्रदेश
लोकतंत्र के चतुर्थ स्तम्भ की पर्यावरण संरक्षण में है महती भूमिका जिलाधिकारी नेहा जैन|

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
कानपुर देहात
21 जुलाई 2023
जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशन में शासन का महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी कार्यक्रम वृक्षारोपण महाभियान 2023 का पूरे जनपद में उत्साह एवं उमंग के साथ तैयारियां चल रही हैं| समाज का हर तबका अपना योगदान देने के लिए कृतसंकल्प दिखाई दे रहा है| लोकतंत्र का चतुर्थ स्तम्भ मीडिया भी अपने सामाजिक सरोकारों को समझते हुए इसमें योगदान देने के लिए तत्पर हैं | इसी क्रम में शुक्रवार को जिला सूचना कार्यालय में सूचना अधिकारी नरेन्द्र मोहन द्वारा पत्रकार बंधुओं को पौधे वितरित किये गए, जिससे कल के इस जनहितैषी कार्यक्रम का वह भी हिस्सा बन सकें| जिलाधिकारी नेहा जैन ने कहा है कि मीडिया के इस अभियान में जुड़ने से इस अभियान की सफलता में किंचित संदेह नहीं रह जाएगा |