उत्तर प्रदेशलखनऊ

नगरा पुलिस ने आठ वारंटी नफर को किया गिरफ्तार

ग्लोबल टाइम्स 7
डिजिटल न्यूज नेटवर्क
ओमप्रकाश वर्मा नगरा
GT 70035

नगरा बलिया। थाना पुलिस ने मा0 न्यायालय सी.जे.एम. बलिया द्वारा निर्गत बिना जमानती/ वारण्ट के क्रम में कुल 08 नफर वारन्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने मे पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के कुशल निर्देशन में वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्गा प्रसाद तिवारी के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री फहीम कुरैशी व थानाध्यक्ष नगरा श्री अतुल कुमार मिश्र बलिया के कुशल निर्देशन में विभिन्न मुकदमो मे नगरा पुलिस टीम द्वारा सोमवार को कुल 08 नफर वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी। गिरफ्तारशुदा वारन्टी को मा0 न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों मे थाना क्षेत्र के 1- राहुल पुत्र मुन्ना निवासी चाण्डी, 2- रंगलाल पुत्र सरवन निवासी चाण्डी, 3- मनोज गुप्ता पुत्र वीरन गुप्ता निवासी तुर्की दौलतपुर, मोहम्मदपुर दफ्तर निवासी 4- ब्रह्मदेव पुत्र जानकी, 5- सोनू पुत्र उमेश, 6-उमेश पुत्र ब्रह्मदेव, 7- चुन्नी यादव पुत्र श्रीराम निवासी भगमलपुर, 8- गोदा गौड पुत्र मुनेश्वर गौड निवासी सिसरवारकला हैं।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button