उत्तर प्रदेशलखनऊ

5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, दहशत

शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे पैमाने पर 102.62 मीटर पर था जलस्तर

डीएम के निर्देश पर बाढ़ संभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह अलर्ट

मंगलवार तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने का अनुमान

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
15 जुलाई 2023

#औरैया।

जिले में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों में दहशत है। आसपास क्षेत्र में होने वाली सब्जियों की फसल भी बाढ़ की भेंट चढ़ गई हैं। शुक्रवार दोपहर 2 बजे जलस्तर 102.62 पर था। मंगलवार तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने का अनुमान है। बैराज के हथिनीकुंड से छोड़े गए पानी के चलते यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
केंद्रीय जल आयोग कर्मचारियों के अनुसार बीते दो-तीन दिन से जल स्तर में 1-2 सेमी प्रति घंटा बढ़ोतरी हो रही थी। लेकिन शनिवार सुबह से जलस्तर बढ़ने की गति तेज हो गई है। इस समय 4 से 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली यमुना बाढ़ का पानी आगरा तक आ चुका है। वह पानी भी तेजी से बढ़ रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मंगलवार तक यमुना खतरे के निशान पर पहुंच जाएगी। यमुना का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश के निर्देश पर बाढ़ चौकियों पर कर्मचारी अलर्ट कर दिए गए हैं। प्रशासनिक इंतजाम के अलावा बाढ़ आने की स्थिति में प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को बाहर निकालने के इंतजाम कर लिए गए हैं। केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी यमुना के बढ़ते जल स्तर की पल पल की गतिविधियों नजर रखे हुए हैं। बता दें कि यमुना का जलस्तर बुधवार सुबह 9:00 बजे 102.10 मीटर था। शाम 4:00 बजे 102.15 मीटर दर्ज किया गया। जो बढ़ते हुए शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे 102.62 मीटर पर पहुंच गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button