उत्तर प्रदेशलखनऊ

दो अलग अलग हुई घटनाओं में दो लोगों की हुई मौत

दो लोग हुए गम्भीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर

ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
*राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
13 जुलाई 2023

शिवली

कानपुर देहात, कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हुई अलग-अलग दो घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई तथा गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थित होने के कारण कानपुर रेफर दिया गया है | पहली घटना में गाँव ढिकिया प्रतापपुर खास निवासी लालताप्रसाद यादव जिनकी नाले में गिर जाने से पानी में डूब कर मौत हो गई | प्राप्त जानकारी के अनुसार लालताप्रसाद अपने पशुओं को चराने के लिए खेतों पर गये थे, वापस आते समय गाँव के पहले निकले नाले को पार करने के लिए ग्रामीणों द्वारा सीमेंटेड पोल रखा गया है, पर निकलते वक्त संतुलन बिगड़ जाने से वह पानी भरे गहरे नाले में गिर गये चूंकि तैरना न आने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाए और पानी में डूबकर उनकी मृत्यु हो गई, घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया, पत्नी व दो बच्चों का रो रोकर बुरा हाल था | ग्रामीणों द्वारा नाले से शव निकाला गया, मृतक के भाई द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है | दूसरी घटना में तेज गति से आ रहे वाइक सवार ने धान लगाकर वापस घर लौट रही महिलाओं को टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल करते हुए स्वयं भी गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया , सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली भेजा गया जहाँ वाइक सवार एक युवक को उपस्थित चिकित्सक द्वारा परीक्षण में मृत घोषित कर दिया गया तथा गम्भीर रूप से घायल हुई महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया है | प्राप्त विवरण के अनुसार गाँव हंसी, थाना चौबेपुर कानपुर नगर निवासी प्रांशु कश्यप बुधवार की शाम अपने रिश्तेदार गाँव वेहटा थाना शिवली कानपुर देहात निवासी राघवेंद्र पुत्र रमेश कश्यप के साथ वाइक से बेहटा गाँव जा रहा था, तभी बैरी मैंथा मार्ग पर सरैंयां गाँव के पास खेतों से काम करने के बाद वापस घर लौट रही महिलाएं अचानक सड़क पर सामने आ गयीं जिससे अनियंत्रित होकर वाइक उनसे टकरा गई ,, इस अप्रत्याशित घटना में गाँव मैंथा मारग निवासिनी संगीता तथा सोमवती गम्भीर रूप से घायल होने के साथ साथ वाइक सवार भी गिरकर घायल हो गये | ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी को उपचार हेतु शिवली भेजा गया जहाँ परीक्षण में गाँव बंसठी निवासी प्रांशु को मृत घोषित कर दिया गया |

Global Times 7

Related Articles

Back to top button