जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा ने गिनाए विकास कार्य

कंचौसी,कानपुर देहात,ब्लॉक रिपोर्टर बृजेश बाथम
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण योजनाओं के सफलतम 9 वर्ष पूरे होने पर आज झींझक़ मंडल के अंतर्गत सेक्टर रानेपुर कंचौसी बाजार सम्राट अशोक नगर में जिला प्रभारी कानपुर देहात अशोक राजपूत ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ब कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की और जनसंपर्क कर जनता को संबोधित किया।अपने संबोधन में उन्होंने सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और गरीबों और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने विद्यालय में पेड़ लगाकर पर्यावरण को शुद्ध रखने और इसे बचाने के लिए लोगो से आह्वान किया।उन्होंने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने विभिन्न जनकल्याण योजनाएं चलाकर देश का चहुमुखी विकास किया है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क कर विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाया।इस ,अवसर पर मंडल महामंत्री रविन्द्र सिंह सेंगर,मंडल उपाध्यक्ष अवधेश सविता,सेक्टर संयोजक धर्मेंद्र कुमार राजपूत बूथ अध्यक्ष कमल किशोर दुबे दीपक शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।