उत्तर प्रदेशलखनऊ

नावांतुक थाना प्रभारी ने चार्ज संभालते पुलिस स्टाफ की बैठक कर दिए दिशा निर्देश।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क 0040
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
14 जून 2023

सिकंदरा

सिकंदरा कानपुर देहात। नावांतुक थाना प्रभारी सिकंदरा अमरेंद्र बहादुर सिंह ने आज थाना सिकंदरा का चार्ज संभाला। चार्ज संभालते ही समस्त पुलिस स्टाफ की एक आवश्यक बैठक आगंतुक कक्ष में आयोजित कर सभी पुलिसकर्मियों को अपने कार्यों के प्रति सक्रिय रहने की दिशा निर्देश दिए। वहीं पर एक प्रेस वार्ता के दौरान हमारे संवाददाता को बताया कि शाम ढलते ही वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। अपराधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। जिससे अपराधी, अपराध करने की हिम्मत न जुटा सके। मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन, के प्रति जागरूक अभियान चलाकर निष्पक्ष न्याय दिलाना हमारी प्रथम प्राथमिकता होगी। फरियादियों की फरियाद पर निष्पक्ष भाव से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button