पीतल के बर्तनों को चुराकर बेचने जा रहे 6 चोर गिरफ्तार, दो फरार

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
इटावा~एक गोदाम से पीतल के बर्तन चुराने वाले छह चोरों को इटावा पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्वालियर बायपास तिराहा के पास से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब यह चोर ऑटो, ई रिक्शा में पीतल के वर्तन लादकर दुसरे जिले में बेचने के लिए ले जा रहे थे ।
चोरों के कब्जे से 2 कुंटल 72 किलो पीतल, करीब ₹3 लाख रु का माल बरामद हुआ हैं ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना इकदिल पुलिस व एसओजी सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई ।
पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया प्रभात कुमार गुप्ता के गोदाम से चोरी किए गए पीतल के बर्तन बेचने के लिए फिरोजाबाद ले जा रहे थे ।
पकड़े गए चोरों के कब्जे से
73 बड़ी पराते, 24 बेला 31 छोटी व बड़ी थाली, पीतल की गई बरामद ।
चोरी करने वाले औजार किए गए बरामद जिसमें एक पेचकस प्लास और हथौड़ी और लोहे की रॉड की गईं बरामद ।
इटावा एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने खुलासा करने वाली टीम को ₹10 हजार रु के पुरस्कार देने की घोषणा की।






