उत्तर प्रदेशलखनऊ

एक बार फिर चली तबादला एक्सप्रेस नगर निकाय निदेशक नेहा शर्मा को मिला गोण्डा जिले का पदभार !


ग्लोब टाइम्स 7 न्यूज नेटवर्क
लखनऊ उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में छह आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। फिरोजाबाद के जिलाधिकारी रवि रंजन हटाए गए हैं। गोंडा के डीएम उज्ज्वल कुमार को फिरोजाबाद के नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

जिलाधिकारी गोण्डा


तेज तर्रार आईएएस IAS मानी जाने वाली एक बड़ा अनुभव रखने वाली नेहा शर्मा निदेशक नगरीय निकाय को गोंडा का जिलाधिकारी बनाया गया है। राजेश त्यागी विशेष सचिव उच्च शिक्षा को अमरोहा का डीएम नियुक्त किया गया है। कानपुर जिलाधिकारी विशाख जी को कानपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कानपुर विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद कुमार सिंह को बलरामपुर का डीएम बनाया गया है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button