गंन्दगी से बजबजा रही नालियां सड़को पर बह रहा प्रदूषित पानी

गंन्दगी के कारण दुर्गंध से लोग परेशान, गंदगी के कारण बढ़ रहा मच्छरों का प्रकोप
ग्राम प्रधान नहीं दे रहा समस्या की ओर ध्यान जिलाधिकारी को समस्या से कराएंगे अवगत
जीटी- 70025, ओम कैलाश राजपूत संवाददाता फफूँद।
07 जून 2023
#फफूँद,औरैया।
विकास खंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत गदनपुर में एक साल से सफाई कर्मी के न आने से सड़को व नालियों की सफाई न होने से नालियां चोक हो गई है। गंदगी से बज बजाती नालियों के कारण जल निकासी ठीक नहीं है जिससे नालियों का पानी सड़को पर वह रहा है। दूसरी ओर मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। भीषण गर्मी और रात में बिजली की कटौती होने की वजह से रात में नींद पूरी न होने के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। जहां एक ओर सफाई कर्मी भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे है। इस समस्या से परेशान, सर्वेश कुमार, मनोज कुमार,आदेश कुमार, बालादीन, रति राम, दुबे दरोगा,दीपक,अनूप कुमार, जगदीश , नरेश कुमार, राजपाल, संतोष कुमार आदि ग्राम वासियों ने ग्राम प्रधान करन सिंह को बताया उनके द्वारा सिवाय आश्वासन के अलावा कुछ नहीं दिया जा रहा है। सफाई कर्मी भी प्रधान के कहने पर चलता है। माननीय जिलाधिकारी महोदय इस समस्या को शीघ्र हल कराने का कष्ट करें जिससे लोगों को गंन्दगी व मच्छरों से राहत मिल सके।






