रिसीविंग प्राप्त कराने की मांग को लेकर एसडीएम सैफई को सौंपा ज्ञापन

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
सैंफई, इटावा। बड्स एक्ट 2019 के तहत् ठगी पीड़ित जमा कर्ता परिवार द्वारा चलाए गए अभियान मिशन भुगतान यात्रा 2023 के फल स्वरूप जिला प्रशासन ने मांगपत्र, दावा आवेदन तहसील स्तर पर स्पेशल काउंटर तो खुलवा दिए गए हैं, लेकिन समस्या तो जस की तस बनी हुई है क्यों कि आवेदन लेने के बाद जमा कर्ता को किसी भी प्रकार की रिसीविंग नहीं दी जा रही है। इसी समस्या को लेकर आज सैंफई तहसील के प्रदर्शनी पंडाल में तप जप संगठन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अथिति के रूप में बी पी सिंह जिला संयोजक, कृष्ण लाल यादव जिला महासचिव एवम डा जल्लुद्दीन जिला उपाध्यक्ष उपस्थिति हुए। बैठक की अध्यक्षता अनूप कुमार तहसील अध्यक्ष तथा संचालन देवेन्द्र सिंह तहसील महासचिव ने किया। बैठक में सैंफई क्षेत्र के सैंकड़ों जमा कर्ताओं भाग लिया। बैठक के बाद एस डी एम सैंफई को उपलब्ध काउंटर पर आवेदन जमा करने के साथ ही आवेदक को उसकी रिसीविंग प्राप्त कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।





