उत्तर प्रदेशलखनऊ

पर्यावरण दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
06 जून 2023

#औरैया।

जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशानुसार सोमवार को तहसील सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को विधिक एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही जन लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही पर्यावरण जानकारी देकर जागरूक किया गया।
तहसील सभागार में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर का मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्वाती चन्द्रा ने शुभारम्भ किया। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर विस्तार से जानकारी देते हुए पर्यावरण का संरक्षण करने की अपील की। मुख्य अतिथि ने लोगों से पौधरोपण करने व उसकी सेवा करने की भी बात कही। इसके साथ ही सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट की जानकारी देकर जागरूक किया। पीएलवी रविदत्त ने जीव जन्तुओं के प्रति दया व उनकी सुरक्षा आदि की जानकारी दी। शिविर में राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार भी किया गया। शिविर का संचालन पीएलवी ग्रुप लीडर लालता प्रसाद ने किया।इस मौके पर तहसील के प्रशासनिक अधिकारी कमलेश कुमार, लेखपाल नीलेश कुमार, न्यायालय के कार्यालय प्र•ाारी दिलीप कुमार, पीएलवी किरन चौहान, पायल राठौर, बीना शर्मा, जुबली, माण्डवी, रामकुमारी, मयंक पुरवार, राजकुमार, आले हसन, सलिल कुमार, महन्त रामप्रिय दास, उमेश कुमार पालीवाल आदि मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button