उत्तर प्रदेशलखनऊ

मेधावी छात्र/छात्राओं को रिलायंस ग्रुप ने किया सम्मानित

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
05 जून 2023

#दिबियापुर, औरैया।

आज सोमवार 5 जून को रिलायंस ग्रुप ट्रेंस द्वारा औरैया जनपद के मेधावी छात्र और छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर छात्र/ छात्राओं के अभिभावक व गुरु जन उपस्थित रहे। रिलायंस ग्रुप के मैनेजर कामिल द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन एवं सम्मान समारोह मे मेडल एवं प्रशस्ति पत्र 27 छात्र/छात्राओं को गुरुजनों द्वारा दिलवाया गया। छात्रा आदिति यादव, सुरभि चौहान प्रदेश में सातवां स्थान, छात्र सक्षम शर्मा, अश्वनी शर्मा, आदित्य मिश्रा, ऋषि तिवारी व 21 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस समारोह में छात्रों के अभिभावक व प्रधानाचार्य सुशील तिवारी, सरस्वती विद्या मंदिर, प्रशांत उपप्रधानाचार्य, पीबीआरपी स्कूल आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। रिलायंस ग्रुप के मैनेजर कामिल का कहना है कि रिलायंस ग्रुप प्रतिवर्ष बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए ऐसे ही कार्यक्रम करता रहेगा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button