डीएम ने उतारी यमुना मैया की आरती

यमुना तट पर डीएम ने किया पौधारोपण
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
05 जून 2023
#औरैया।
विचित्र पहल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर यमुना तट स्थल पर विशाल योग शिविर के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला वन अधिकारी मौजूद रहे, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता ने बताया कि यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर समिति द्वारा विगत 9 वर्षों से अनवरत सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं। घाट पर 153 वें चरण का सफाई अभियान चलाया गया, डीएम के साथ समिति के सदस्यों ने अंत्येष्टि स्थलों की साफ-सफाई की, उसके उपरांत यमुना तट पर योग प्रशिक्षक डॉ. मिथुन मिश्रा द्वारा योग शिविर व जिलाधिकारी ने यमुना मैया की पूजा-अर्चना के बाद आरती उतारकर यमुना तट पर पौधारोपण किया।
उन्होंने बताया कि योग से शरीर स्वस्थ व निरोगी के साथ मन प्रसन्नचित् रहता हैं जबकि हमारे जीवन में पेड़ पौधों की महती भूमिका है, पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की जरूरत हैं। समापन पर समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी का विदाई समारोह के अंतर्गत माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। आयोजन में प्रमुख रूप से जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी, वन विभाग औरैया के रेंजर उदय प्रताप सिंह एवं जिला स्तरीय अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। इसके अलावा कर्मचारी महिला शाखा तुलसी “सखी ग्रुप” की अध्यक्ष मधु शर्मा, प्रभारी बबिता गुप्ता, संरक्षक लक्ष्मी विश्नोई, सीता पोरवाल, एकता गुप्ता, सीता अवस्थी, गुड्डन गुप्ता, नीलम अग्रवाल, रजनी गुप्ता, मनीष पुरवार (हीरु), भीमसेन सक्सेना, रानू पोरवाल, राकेश गुप्ता बैंक वाले, ज्ञान सक्सेना, अखिलेश पोरवाल, अनूप विश्नोई, आनन्द गुप्ता (डाबर), अविनाश अग्निहोत्री, सभासद विनोद यादव (कल्लू) मनोज पुरवार, आदित्य पोरवाल, जूनियर शाखा अनमोल के अध्यक्ष अजय पोरवाल, अर्पित गुप्ता, सतीश पोरवाल, रज्जन बाल्मीक आदि यमुना मैया के सेवादार मौजूद रहे।






