उत्तर प्रदेशलखनऊ

कानपुर देहात पुलिस को मिली बडी सफलता लूट के अपराधी को किया गिरफ्तार

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात
05.06.2023*

अपराध नियंत्रण की दिशा में कानपुर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, थाना अकबरपुर पुलिस द्वारा दिनांक 01.06.2023 को पंजाब नेशनल बैंक माती रोड के पास हुई लूट की घटना में रेकी करने वाले प्रकाश में आये 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से दो अदद कीपैड मोबाइल, 7500/- रुपये व 01 किलो गांजा नाजायज बरामद।
कृपया अवगत कराना है कि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्री आलोक कुमार सिंह व पुलिस महानिरीक्षक रेन्ज कानपुर श्री प्रशान्त कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान व जागते रहो अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी अकबरपुर के कुशल नेतृत्व में अकबरपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये विदित है कि दि0 01.06.2023 को वादी श्री करन सिंह पुत्र लल्लू सिंह निवासी नरिहा थाना अकबरपुर कानपुर देहात द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना अकबरपुर पर मु0अ0सं0 203/23 धारा 392 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था। दिनांक 04.06.2023 की रात्रि में पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध अभियुक्त दीपेन्द्र उर्फ रोहित उर्फ चिंकी पुत्र चन्द्रशेखर उर्फ जालिम सिंह निवासी राजकीय उन्नयन बस्ती बिठूर रोड कल्याणपुर कानपुर नगर को पूँछताछ के पश्चात घटना में संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त से लूट के रुपयो के बटवारे में मिले 7500/- रुपये नकद व दो अदद मोबाइल बरामद हुये। अभियुक्त की निशांदेही पर सहजादपुर पुल के के आगे सड़क के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखा गया 01 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा भी बरामद किया गया है। जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 213/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूछताछ- गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा दिनांक 01.06.2023 को अपने साथियों अजय उर्फ नरेश सिंह, पिंटू व रवि के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक माती में ग्राहको की रेकी करके 1 लाख रुपये निकाल कर जा रहे व्यक्ति का छोला झीन कर भाग जाने तथा 31.05.2023 को शुक्लागंज उन्नाव में स्कूटी सवार एक महिला का एक लाख रुपये से भरा पालीथीन का थैला छीना जाना स्वीकार किया है अभियुक्त द्वारा प्रदेश के कई जनपदों में पिछले 7-8 वर्ष में लूट व चोरी की घटनाये कारित किया जाना बताया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.दीपेन्द्र उर्फ रोहित उर्फ चिंकी पुत्र चन्द्रशेखर उर्फ जालिम सिंह निवासी राजकीय उन्नयन बस्ती बिठूर रोड कल्याणपुर कानपुर नगर
आपराधिक इतिहास अभियुक्त दीपेन्द्र उर्फ रोहित उर्फ चिंकी उपरोक्त –

  1. मु0अ0स0 575/2018 धारा 380/411 भादवि थाना कोतवाली, बरेली
  2. मु0अ0स0 135/2016 धारा 392 भादवि थाना सिविल लाइन्स, अलीगढ़
  3. मु0अ0स0 734/2020 धारा 392/411 भादवि थाना कर्नलगंज, प्रयागराज
  4. मु0अ0स0 404/2020 धारा 395/412 भादवि कोतवाली, मथुरा
  5. मु0अ0स0 759/2020 धारा 419/420/467/468/471/411 भादवि कोतवाली सिटी, प्रयागराज
  6. मु0अ0स0 758/2020 धारा 401 भादवि कोतवाली सिटी, प्रयागराज
  7. मु0अ0स0 619/2020 धारा 379/411 भादवि कोतवाली सिटी, प्रयागराज
  8. मु0अ0स0 329/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट कोतवाली मथुरा
  9. मु0अ0स0 519/2019 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना सदर बाजार, आगरा
  10. मु0अ0स0 416/2019 धारा 379/411/427 भादवि थाना सदर बाजार, आगरा
  11. मु0अ0स0 740/2020 धारा 379/411 भादवि थाना सोरावं, प्रयागराज
  12. मु0अ0स0 704/2017 धारा 392 भादवि कोतवाली सिटी, बुलन्दशहर
  13. मु0अ0स0 999/2017 धारा 392/411 भादवि थाना कंकरखेडा, मेरठ
  14. मु0अ0स0 713/2017 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नौचन्दी, मेरठ
  15. मु0अ0स0 479/2017 धारा 379 भादवि थाना नौचन्दी, मेरठ
    16 मु0अ0स0 1022/2017 धारा 392 भादवि कोतवाली, बुलन्दशहर
  16. मु0अ0स0 342/2017 धारा 392/411 भादवि थाना लालकुर्ती, मेरठ
  17. मु0अ0स0 1248/2017 धारा 392 कोतवाली सिटी, बुलन्दशहर
  18. मु0अ0स0 1041/2017 धारा 392 भादवि थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ
  19. मु0अ0स0 712/2017 धारा 307/504 थाना नौचन्दी, मेरठ
  20. मु0अ0स0 594/2017 धारा 392/411 भादवि थाना नौचन्दी, मेरठ
  21. मु0अ0स0 969/2017 धारा 379/392/356 भादवि थाना कंकरखेड़ा, मेरठ
    23 मु0अ0स0 687/2017 धारा 392/411 भादवि थाना नौचन्दी, मेरठ
  22. मु0अ0स0 186/2018 धारा 392/411/120बी भादवि थाना ग्वालटोली, कानपुर नगर
  23. मु0अ0स0 203/2023 धारा 392/411 भा0द0वि0 थाना अकबरपुर का0दे0
  24. मु0अ0स0 213/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अकबरपुर का0दे0
    बरामदगी-
    1.दो अदद कीपैड मोबाइल, 7500/- रुपये व 01 किलो गांजा
    गिरफ्तार करने वाली थाना अकबरपुर पुलिस टीम-
    1.अनिल कुमार प्र0नि0 अकबरपुर कानपुर देहात
    2.उ0नि0 भागमल सिंह चौकी प्रभारी रुरवाहार थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात
    3.उ0नि0 मोनू शाक्य थाना अकबरपुर कानपुर देहात
    4.उ0नि0 शकील अहमद थाना अकबरपुर कानपुर देहात
    5.हे0का0 584 राजू त्यागी थाना अकबरपुर कानपुर देहात
    6.हे0का0 465 योगेन्द्र सिंह थाना अकबरपुर कानपुर देहात
    7.हे0का0 राजकुमार थाना अकबरपुर कानपुर देहात
    8.का0 691 सौरभ कुमार थाना अकबरपुर कानपुर देहात
    9.का0 344 सुनील कुमार थाना अकबरपुर कानपुर देहात
Global Times 7

Related Articles

Back to top button