उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप मुख्यमंत्री ने मयूर एडिबल्स फैक्ट्री का किया भ्रमण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

  • उप मुख्यमंत्री ने मयूर एडिबल्स फैक्ट्री का किया भ्रमण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश*
  • उप मुख्यमंत्री ने निरीक्षण भवन माती में अमलतास के वृक्ष को किया रोपित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*

शासन द्वारा उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु नियमित किया जा रहा है प्रयासः उप मुख्यमंत्री

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात

3 जून 2023

उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी द्वारा अपने दौरे के दूसरे दिन प्रातः ही निरीक्षण भवन माती में अमलतास के वृक्ष को रोपित करते हुए जहां पर्यावरण संरक्षण का एक सजीव उदाहरण इस संदेश के साथ दिया कि हर व्यक्ति को अपने आस पास पौधों व वृक्ष को रोपित करना चाहिए, जिससे वातावरण में बढ़ते हुए तापमान को नियंत्रित रखा जा सके तथा आने वाली पीढ़ी को हरा-भरा पर्यावरण दे सके।
तदोपरान्त उप मुख्यमंत्री जी द्वारा रनियां क्षेत्र स्थित मेसर्स मयूर एडिबल्स प्राइवेट लिमिटेड में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की, तत्क्रम में मंत्री जी ने मयूर एडिबल्स की उत्पादन इकाई तथा पैकेजिंग इकाई का भ्रमण किया तथा उनके उत्पादों की गुणवत्ता व आयात निर्यात के सम्बन्ध में भ्रमण के दौरान मेसर्स मयूर मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज गुप्ता जी से आवश्यक चर्चा की। उप मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद कानपुर देहात को उद्यमिता के क्षेत्रों में इसी प्रकार प्रगति करने हेतु प्रोत्साहित किया तथा शासन द्वारा उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु नियमित प्रयास किये जा रहे है, जिससे सूक्ष्म, मध्यम व लघु उद्योगों को आगे बढ़ने में सहयोग मिले। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष/एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, जिलाधिकारी नेहा जैन, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय आदि अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण व उद्यमी उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button