गोआश्रय का न पा अध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण

ग्लोबलटाइम्स -7डिजिटलन्यूज नेटवर्क लल्लन बागी बलिया GT-70034
रसडा (बलिया) स्थानीय नगर के गोआश्रय का शुक्र्वार को नगर अध्यक्ष विनय शंकर जयसवाल ने औचक निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाते हुए कार्यरत कर्मियो को गोआश्रय की रख रखाव व गोबंश को उनके देख भाल समय समय पर चारा पानी व गोआश्रय की साफ सफाई के साथ छुटे पशुओ को नगर या कही भी (भ्रमण) घूमते दिखाई दे रहा है उसे यहां लाकर उनके लिए अपने कर्तव्य से विमुख न होकर उनका देख रेख करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान कहा कि समय समय पर पशुओ की दवा इलाज के लिए डाक्टर को बुलाकर जांच कराये।संबंधित किसी चीज की कमी हो हमे बताये यह आप की ड्यूटी है। पहले जैसे जो किया जा रहा था अब वह नही होना चाहिए गोआश्रय मे रात्रि मे देख भाल के लिए कर्मी लगाये जाने की बात कही, समय पर उनके द्वारा इलाज के लिए भी व्यवस्था की कमी को हमे बताये जिसे हम हर सम्भव प्रयासरत रहूंगा।






