उत्तर प्रदेशलखनऊ

एक जून से यमुना पुल पर भारी वाहनों काआवागमन बंद ,मरम्मत के लिए 3 माह तक रहेगा बंद।

ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क,लखनऊ
उत्तर प्रदेश (प्रयागराज मेजा)
ओमप्रकाश विश्वकर्मा
GT-7 0008

प्रयागराज।के संगम नगरी मे नये यमुना पुल पर ट्रैफिक को लेकर दिक्कत बढ़ने जा रही है।तीन महीने तक पुल की मरम्मत होगी।एक जून से बड़े वाहनों का पुल परआवागमन ठप रहेगा।एक लेन से ही छोटे वाहन जाएंगे।फोरलेन वाले पुल की मरम्मत में 17 करोड़ रुपए खर्च होगा।पुल की मरम्मत फ्रांस की कंपनी करेगी।नैनी से शहर आने वाला रूट पूरी तरह से बंद रहेगा।जाम से निपटने के लिए पुराना यमुना पुल सहारा बनेगा।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक पंकज मिश्रा ने बताया कि 1510 मीटर लंबे पुल की मरम्मतीकरण में 3 माह का समय लगेगा।नैनी से शहर आने वाले पुल मार्ग का ज्वाइंटर भी क्षतिग्रस्त हो चुका है।इसे ध्यान में रखते हुए पहले इस लाइन में रिपेयरिंग और वेयरिंग बदली जाएगी।समय-समय पर कुछ दिन के लिए आवागमन बहाल भी किया जाएगा।नए यमुना पुल पर साल 2004 से आवागमन चालू हुआ था। 20 साल में इसकी मरम्मत जरूरी होती है। इसीलिए पुल की मरम्मत होगी।इस पुल से हररोज लगभग 35000 बड़े वाहन का आवागमन होता है।ये बड़े वाहन अधिकतर रीवा, सतना से सीमेंट लेकर वापस आते हैं।मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र और गुजरात से भी काफी वाहनों का आवागमन होता है।यातायात विभाग इससे संबंधित प्रक्रिया के तहत तैयारी कर रहा है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button