उत्तर प्रदेशलखनऊव्यापार

व्यापारी हड़बड़ाए नही परेशान न होवे BC भारतीय!

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

30 सितम्बर 2023 तक ₹ 2000 के आप के पास जो नोट है उन्हें बैंक में आराम से जमा करे। हम नगद रहित अर्थ व्यवस्था की ओर जा रहे है। अब ज्यादा लेनदेन डिजिटल माध्यम से होगा। ऐसा बी सी भरतिया ने कहा। वे टिम कैट नागपुर के मंच पर व्यापारियों का समाधान कर रहे थे।
एक प्रश्न के उत्तर में भरतिया ने कहा की ₹ 2000 के नोट ३० सितंबर तक वैध रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया ने कहा कि अफवाह में न फसे। यह नोट बंदी नही है। आप लेंन देंन में इसका उपयोग ३० सितंबर के पहले तक कर सकते है। बैंक में ये नोट 30 सितम्बर 2023 तक जमा करे।
भरतिया ने व्यापारियों से आव्हान किया की अफवाह में न फसे आरबीआई की गाइड लाईन पढ़ लेवे।
उन्होंने व्यापारियों को फिर बताया कि यह नोट बंदी नही है।
टिम कैट नागपुर के गोपाल अग्रवाल, किशोर धाराशिवकार, प्रभाकर देशमुख, द्यानेश्वर रक्षक, विनोद गुप्ता आदि ने व्यापारियों से आव्हान किया की इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि लोग अफवाह में न फसे। भगदड़ न मचे। नोट 2000 के ३० सितंबर तक वैध है और रहेंगे।
श्री प्रवीण खंडेलवाल ने खुलासा किया की ₹ 2000 के नोट बैंक अब आपको जमा करने पर छोटा नोट वापस करेगा। ₹ 2000 के नोट धीरे-धीरे चलन से बाहर किए जाएंगे। तब तक ₹ 2000 के नोट वैद्य रहेंगे। हड़बड़ा कर नोटबंदी की तरह ₹ 2000 के नोट जमा करने की आवश्यकता नहीं है। अब 2000 के नोट को बैंक धीरे-धीरे करके अपने पास लेते जाएगा। इसमें अफवाह का शिकार ना हो। ₹ 2000 का नोट वैद्य है यह पूरी तरह से वैलिड रहेगा। परंतु एक बार बैंक में जमा होने के बाद यह नोट वापस बाजार में आपको दिखाई नहीं देगा। ₹ 2000 की नोट की वैधता कायम रहेगी। इसलिए अफवाह के शिकार ना हो।
आरबीआई के गाइडलाइन को अच्छे से पढ़ ले। यह निर्णय दिनांक 19 मार्च 2023 को लिया गया है।
₹ 2000 के नए नोट अब नहीं छापे जाएंगे। बैंक ₹ 2000 के नोट ग्राहकों को नहीं देगी। ₹ 2000 के नोटों को बैंक धीरे-धीरे करके अपने पास जमा लेकर उन्हें प्रचलन से बाहर करेगी. ₹ 2000 के नोट की वैधता बिल्कुल कायम है। अफवाह के शिकार ना हो। यह नोटबंदी जैसा नहीं है यह ध्यान रखें। ₹ 2000की नोट वैध है वैध रहेंगे
बी सी भरतिया

Global Times 7

Related Articles

Back to top button