औनहा गांव में जल संकट को लेकर त्राहिमाम!

बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं लोग
ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क 0004
शिव शंकर पाण्डेय
15मई 2023
कानपुर देहात।
इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है ।वही जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते विकासखंड मैथा क्षेत्र के नुनारी बहादुरपुर औनहा गांव में कई सरकारी इंडिया मार्का नल विगत कई महीनों से खराब पड़े हुए हैं। जहां एक एक बूंद पानी के लिए लोग दूर-दूर जाकर पानी से प्यास बुझाने को मजबूर हैं।

बताते चलें कि विकास खण्ड मैथा के नुनारी बहादुरपुर औनहा बाजार में बड़ौदा यूपी बैंक के समीप लगा इंडिया मार्का नल 6 माह से खराब पड़ा हुआ है तो दूसरी और सामुदायिक शौचालय के पास लगा नल भी कई महीनों से ठूंठ साबित हो रहा है। इसी प्रकार आबादी में कई नल शोपीस बने पड़े हैं जिससे आने जाने वाले राहगीरों सहित गांव के लोग एक एक बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं ।गांव के अर्जुन लाल, मनोज तिवारी, तेज सिंह, महेश, रुस्तम सोनकर ,छेदीलाल ,अरुण, ओमप्रकाश, संतोष सोनकर सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि मुख्य जगहों पर लगे इंडिया मार्का नल कई महीनों से खराब पड़े हैं। बैंक में आने जाने वाले लोगों के लिए पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जिम्मेदार नलो की मरम्मत नहीं करवा रहे हैं जिससे जल संकट उत्पन्न हो गया है।वही ग्राम प्रधान पति कृष्ण कुमार दिवाकर उर्फ पप्पू ने बताया कि कुछ दिनों पहले हैंडपंपों की रीबोरिंग व मरम्मत करवाई गई थी लेकिन शरारती तत्वों द्वारा उसे खराब कर दिया जाता है। फिलहाल जिम्मेदारों की मनमानी के चलते इंडिया मार्का नल के खराब होने से गांव में जल संकट को लेकर त्राहिमाम मचा हुआ है।






