उत्तर प्रदेशलखनऊ

नगर पंचायत सिकंदरा एवं राजपुर में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न प्रशासन ने ली राहत की सांस।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क 0040
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
11 मई 2023

सिकंदरा

महिला मतदाताओं ने जोश के साथ किया मतदान।

सिकंदरा मतदान केंद्रों पर परिवर्तन की लहर दिखी

सिकंदरा कानपुर देहात। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023। तहसील सिकंदरा के अंतर्गत आने वाली नगर पंचायत सिकंदरा एवं राजपुर में सुबह 7 बजे से मतदान केंद्रों पर लाइन लगना शुरू हो गया।जव कि शाम 5 बजे के बाद सभी मतदान केंद्र सन्नाटे में तब्दील हो गए। लगभग 60% मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें महिला मतदाताओं में काफी जोश देखा गया। वहीं पर दोपहर का तापक्रम 42 डिग्री होने के कारण मतदान की गति में अचानक गिरावट हो गई और दोपहर 2 बजे के बाद मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें नजर आने लगी। जबकि वहीं पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए परगनाधिकारी सिकंदरा आशीष कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सिकंदरा शिव ठाकुर, तहसीलदार पूर्णिमा सिंह पुलिस बल के साथ निरंतर मतदान केंद्रों पर चक्कर काटते नजर आए। नगर पंचायत सिकंदरा में आदर्श मतदान केंद्र मतदाताओं के लिए काफी आकर्षण का केंद्र बना रहा जहां पर समुचित व्यवस्था होने के कारण मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। नगर पंचायत सिकंदरा के 4 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में परिवर्तन की लहर स्पष्ट दिखी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button