लखनऊ गोमती नगर हुसड़िया चौराहे पर नशेड़ियों का लगता हुजूम आम जनमानस का रास्ता चलना हुआ दूभर !

प्रशासन देख रहा तमाशा जनता बेबस! नशेड़ियों द्वरा किया जा रहा आये दिन पथराव व मारपीट!
ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज नेटवर्क
लखनऊ
आपको बता दें यह मामला लखनऊ गोमती नगर हुसड़िया चौराहे के पास का है, जहां पर एक बियर का मॉडल शॉप एक देशी शराब का ठेका है, ठीक वहीं पर कुछ दूरी पर मॉर्डन अकादमी इंटर कॉलेज भी है, जहां पढ़ने वाले छात्र/छात्राएं भी उसे रास्ते से होकर विद्यलय जाते हैं।
वहीं पर आज 7 मई को दिन में एक डेढ़ बजे के आस पास फुटपाथ पर बैठ कर दारू पीकर कुछ नशेड़ियों द्वरा जम कर पत्थर बाजी हुई व्यपारियो राहगीरों में भगदड़ मच गई सूचना पाकर कुछ पुलिस वाले मौके पर पहुंच कर मामले किसी तरीके से सांत करवाया !

वहीं व्यापारियों का कहना है, की मॉडल शॉप देशी ठेके में कैंटीन होते हुए भी पुलिस की मिलीभगत से छोटे छोटे कुलचे लगवा कर फुटपाथ पर नशेड़ियों दारु पिलवाया जाता है, फुटपथियों से बाकायदा सेटिंग रहती वहां के लोगों से मीडिया द्वरा जब यह जानकारी ली गई की क्या पुलिस गस्त नहीं करती तो वहां लोगों का जबाब था यहीं पाँच सौ मीटर पर चौकी है, पुलिस की गश्त 24 घण्टे रहती है, यह धंधा पुलिस संरक्षण में फल फूल रहा छेत्रिय लोगों का कहना है, जिस तरह दारू पीकर नशेड़ियों द्वरा पथराव गाली गलौज किया जा रहा है,, किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है,,

व्यापारी राहगीर सभी परेशान दिखे !
ऐसे में अब सवाल यह उठता है,की सरकार द्वरा जहां जीरो टॉलरेंस अपराध नीति की बात की जा रही है, वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जैसे महानगर के कुछ रिहायशी इलाकों में आम जनमानस रास्ता चलना दूभर हो रहा है,,
अभिवावक भी छात्र छात्राओं को लेकर चिंतित दिखे यह एक गम्भीर बिषय है, ऐसे मे देखना यह की इस विषय को प्रशासन द्वरा संज्ञान में लेकर कोई उचित कदम उठाया जाता है, य फिर किसी अंजाम का इंतजार किया जाता है।




