उत्तर प्रदेशलखनऊ

विकास का पहिया लेकर मैदान में उतरी निर्दलीय प्रत्याशी मंजू !

शुक्ला,कस्बावासी भी दे रहे भरपूर समर्थन व प्यार!

प्रभाकर अवस्थी
ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज नेटवर्क

शिवराजपुर

नगरीय निकाय चुनाव में शिवराजपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद की दावेदारी में कस्बा निवासी एडवोकेट संजीव शुक्ला उर्फ संजू शुक्ला की पत्नी मंजू शुक्ला भी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरी है, चुनाव चिन्ह आवंटन प्रक्रिया में पहिया चुनाव निशान मिलने से समर्थक भी खुशी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं।

नगर क्षेत्र की जनता को निर्दलीय प्रत्याशी मंजू शुक्ला ने भरोसा दिलाया कि आप के आशीर्वाद से चुनाव चिन्ह पहिया के जरिए ही नगर पंचायत क्षेत्र की जनता के सर्वांगीण विकास कराने का प्रयास करूंगी, यह पहिया सिर्फ चुनावी चिन्ह तक ही सीमित नहीं है, यह आगामी भविष्य का शिवराजपुर नगर क्षेत्र की जनता का विकास का पहिया है, अपने कहे हुए वादे के अनुसार खरा उतरने का प्रयास करूंगी, सिर्फ आप सभी से आशीर्वाद की कामना है, निर्दलीय प्रत्याशी मंजू शुक्ला पति संजू शुक्ला एडवोकेट ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र की जनता उन्हें भरपूर समर्थन व प्यार मिल रहा है,हमें पूरा विश्वास है नगर पंचायत क्षेत्र की जनता उन्हें पूर्ण आशीर्वाद देने का प्रयास भी करेगी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button