नामांकन की आज अंतिम दिन तहसील सिकंदरा में भाजपा प्रत्याशियो ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दाखिल किया नामांकन।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क 0040
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
24 अप्रैल 2023
सिकंदरा
नामांकन की आज अंतिम दिन तहसील सिकंदरा में भाजपा प्रत्याशियो ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दाखिल किया नामांकन।
सिकंदरा कानपुर देहात। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 अध्यक्ष पद हेतु सिकंदरा तहसील में आज नामांकन के अंतिम दिन सिकंदरा नगर पंचायत से 13 नामांकन उम्मीदवारों ने दाखिल किए। इसी प्रकार राजपुर नगर पंचायत से 15 नामांकन दाखिल हुए। प्राप्त खबरों के अनुसार नामांकन के आज अंतिम दिन सिकंदरा से भाजपा प्रत्याशी सीमा पाल पत्नी योगेंद्र पाल सिंह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकालकर अपना नामांकन दाखिल किया। इसी प्रकार राजपुर से भाजपा प्रत्याशी अंशु त्रिपाठी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। उल्लेखनीय है कि सिकंदरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के सपा पार्टी से मुन्नी बेगम ने पर्चा दाखिल किया इसी क्रम में राजपुर नगर पंचायत से सपा पार्टी से अनवार उर्फ मुन्ना ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पर्चा दाखिल किया। इसी प्रकार राजपुर सिकंदरा से अन्य उम्मीदवारों ने भी अपने-अपने पर्चे दाखिल किए। नामांकन के दौरान पुलिस प्रशासन काफी चौकन्ना नजर आया।