उत्तर प्रदेशलखनऊ

कानपुर देहात में भाजपा में किसको कहां से मिला मौका

पुखरायॉ नगरपालिका से पूनम दिवाकर को बनाया प्रत्याशी

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात,

23 अप्रैल 2023
जनपद कानपुर देहात मे निकाय अध्यक्षों की सूची भाजपा ने जारी कर दी है। मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने बताया कि डेरापुर से अतुल अग्निहोत्री, रूरा से रामजी गुप्ता,राजपुर से अंशु त्रिपाठी,शिवली से अवधेश शुक्ला,अकबरपुर से ज्योत्सना कटियार,रसूलाबाद से देवशरण कमल,कंचौसी से राजेन्द्र सिंह,मूसानगर पूजा देवी,रनियां साधना दिवाकर,अमरौधा से उमा देवी कुशवाहा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार घोषित किए गए है।
वही नगरपालिका पुखरायॉ अध्यक्ष पद के लिए पूनम दिवाकर व झीझक नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए अमित तिवारी को उम्मीदवार घोषित किया गया वही पुखरायां नगर पालिका में लोगों में पूनम दिवाकर पत्नी करूणाशंकर दिवाकर का नाम सुनते ही ढोल नगाड़ों के साथ खुशियां मनाई गई वहीं भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व जिंदाबाद के नारे लगाए गए

Global Times 7

Related Articles

Back to top button