उत्तर प्रदेशलखनऊ

जगह-जगह हुआ भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा का स्वागत

पूर्व ब्लाक प्रमुख राज कुमार दुबे एवं सपा नेता अनूप गुप्ता, नगरपालिका प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने किया स्वागत

जीटी-70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
23 अप्रैल 2023

#औरैया।

नगर में भगवान परशुराम जयंती पर एक भव्य विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा शहर के तिलकनगर स्थित भूतेश्वर मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस भूतेश्वर मंदिर में जाकर सम्पन्न हुई, इस शोभा यात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया, शनिवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा में तमाम झांकियां रथों पर सवार होकर यात्रा को सुशोभित कर रहीं थी, वही डीजे पर बज रहा था। चुनावी बयार के चलते कई समाजसेवियों ने परशुराम की पूजा अर्चना कर आरती उतार कर आशीर्वाद लिया।
भजनों की धुन पर श्रद्धालु भक्त मस्ती में थिरक रहे थे, हालाकिं इस रैली के अंतर्गत किसी भी सदस्य को अस्त्र-शस्त्र लाने की अनुमति नहीं थी। जिसका सदस्यों ने पूर्णतः पालन किया। शाम करीब 3 बजे प्रारम्भ हुई यह रथयात्रा वापस करीब 5 बजे अपने गंतव्य पर पहुंची, श्रृद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान परशुराम जी का माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। शोभा यात्रा का पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता राजकुमार दुबे ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भगवान परशुराम का माल्यार्पण कर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर रवि पांडे, नीशू दुबे, दीपक शुक्ला, जिरजेश मिश्रा आदि लोग शामिल थे। वही सदर तहसील के पास समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अनूप गुप्ता ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भगवान परशुराम पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया। शोभा यात्रा का शहर के सुभाष चौराहे पर समाजसेवी लालजी शुक्ला ने अपने दर्जनों सहयोगियों समेत पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रथ पर सवार भगवान् परशुराम की पूजा अर्चन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही शोभायात्रा के साथ चल रहे लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर शोभायात्रा में श्रद्धालुओं को हलवा, नाश्ता खिलाकर, शीतल पेय पिलाकर स्वागत किया। शोभायात्रा में सैकड़ो की भीड़ मौजूद रही।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button