उत्तर प्रदेशलखनऊ

अग्निशमन सप्ताह के तहत छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को दिया गया प्रशिक्षण

जीटी-70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
19 अप्रैल 2023

#औरैया।

जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनपद में अग्निशमन सेवा सप्ताह 2023 मनाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 19 अप्रैल 2023 को दिल्ली पब्लिक इन्टरनेशनल स्कूल में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं अग्निशमन टीम के लीडिंग फायमैन मानसिंह व उनकी टीम के द्वारा छात्र / छात्राओं, अध्यापकों को अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों के उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया गया, तथा एलपीजी सिलेंडर में लगी आग को बुझाने के तरीके बताए गए, साथ ही आपदा विशेषज्ञ ने अग्निकांड की घटना होने पर क्या करें, क्या ना करे के बारे में छात्र/छात्राओं, अध्यापकों को जागरूक किया। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिका सरिता गुप्ता ने एलपीजी सिलेंडर में लगी आग को स्वयं बुझाया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक पंकज कुमार व प्रधानाचार्य सहित सभी अध्यापक एवं छात्र /छात्रायें उपस्थित रहें।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button