नगर पालिका महिला सामान्य सीट होने के बाद किसी भी पार्टी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले है इटावा

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
इटावा- आपको बताते चलें इसी बीच आज निकाय चुनाव से ठीक पहले भाजपा को लगा झटका. बीजेपी की पिछड़ा वर्ग महिला मोर्चा की जिला महामंत्री व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल इटावा शहर महिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाह ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया।

वहीं उन्होंने बीजेपी पर महिलाओं का सम्मान न करने का आरोप लगाया
और उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एवं प्रियंका गांधी के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम से प्रभावित होकर आज हमने 2 दर्जन से अधिक महिला कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है।
इस सदस्यता ग्रहण में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आसिफ जादरान की अहम भूमिका रही है।
जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव एवं शहर अध्यक्ष बल्लभ दुबे ने कहा कि सुनीता कुशवाहा एवं उनके समर्थकों का कांग्रेस में आने के बाद कांग्रेस को बल मिलेगा और नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पूरी तैयारी से चुनाव लड़ेगी.

शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कांग्रेस पार्टी में सभी का स्वागत है सभी महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा.
जो भी लोग सक्रिय रहेंगे उन्हें पार्टी पदों पर आसीन किया जाएगा.
सुनीता कुशवाहा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज से हम कांग्रेस और राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी के लिए काम करेंगे।
कांग्रेस पार्टी की नीतियों को लेकर जनता के बीच में जाएंगे।