उत्तर प्रदेशलखनऊ
अज्ञात कारणो से एक अधेड़ ने गले में फांसी का फंदा डालकर दे दी जान।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क 0040
शेषनारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
17 अप्रैल 2023
सिकंदरा
सिकंदरा कानपुर देहात। विपिन किशोर उर्फ पप्पू पुत्र रामबाबू दिवाकर उम्र 45 वर्ष निवासी रोहनी थाना सिकंदरा अज्ञात कारणों के चलते सुबह 10 बजे के लगभग घर के अंदर कमरे के कुडे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के घर पर पहुंचने पर मौत की खबर पाकर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची थाना सिकंदरा की पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। प्राप्त खबरों के अनुसार मृतक की पुत्री आकांक्षा की आगामी 3 मई 2023 को बारात आनी थी। लेकिन विधि का विधान देखिए कि अचानक घर की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। जिसके कारण पुत्री एवं परिजन बेशुध नजर आ रही थे। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त घटना से गांव में शोक छा गया है।